BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

केविन पीटरसन ने भारत को बताया सबसे बेहतरीन देश, पीएम मोदी को कहा- शुक्रिया

केविन पीटरसन ने भारत को बताया सबसे बेहतरीन देश, पीएम मोदी को कहा- शुक्रिया
Share

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। जब से इस वैरिएंट का पता चला है, पूरी दुनिया में हलचल मची हुई है। इस बीच भारत ने साउथ अफ्रीका की मदद करने का ऐलान किया है और वैक्सीन देने की बात कही है। भारत के इस फैसले पर इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन का रिएक्शन आया है।


पूर्व इंग्लिश बल्लेबाज ने भारत के इस फैसले की तारीफ की है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया किया है। भारत सरकार के फैसले पर केविन पीटरसन ने लिखा कि भारत ने एक बार फिर संवेदना दिखाई है। सबसे बेहतरीन देश, जहां गरमजोशी दिल वाले लोग रहते हैं, थैंक्यू, नरेंद्र मोदी।
भारत सरकार द्वारा ऐलान किया गया है कि अफ्रीकी देशों में जहां ओमिक्रोन वैरिएंट का संकट तेज़ी से बढ़ रहा है, वहां मेड इन इंडिया वैक्सीन सप्लाई की जाएगी। वैक्सीन की सप्लाई द्विपक्षीय संबंधों के आधार पर या कोवैक्स के आधार पर की जा सकती है। कोवैक्स डब्लूएचओ द्वारा चलाया गया एक मिशन है।


केविन पीटरसन भले ही इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेले हो, लेकिन उनका जन्म भी साउथ अफ्रीका में ही हुआ था। पीटरसन रिटायरमेंट के बाद लगातार भारत में आते रहते हैं, फिर चाहे वो आईपीएल हो या फिर अन्य मैचों में कमेंट्री करना हो।


Share

Leave a Reply