BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

खैरागढ़ उपचुनाव : मतगणना की तैयारी पूरी, 14 टेबल में 21 राउंड बाद होगा फैसला...

खैरागढ़ उपचुनाव : मतगणना की तैयारी पूरी, 14 टेबल में 21 राउंड बाद होगा फैसला...
Share

राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव की मतगणना की तैयारियां प्रशासन ने पूरी कर ली है। मतगणना स्थानीय बीज निगम परिसर स्थित हाल में संपन्न होगी। मतगणना 16 अप्रैल को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। सुबह सबसे पहले राजनैतिक दलों के एजेंटों व अधिकारियों के समक्ष स्ट्रॉग रूम का ताला खोला जाएगा। सबसे पहले डाक मतों की गणना होगी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने बताया की मतगणना हाल में कुल 14 टेबल लगाए गए है जिन पर तीन तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

उन्होंने बताया कि मतगणना के कुल 21 राउंड होंगे। उन्होंने बताया कि मतगणना हाल में जिनकी भी ड्यूटी लगी है, वे मोबाईल लेकर नहीं जाएंगे। मतगणना के महत्वपूर्ण कार्य के लिए स्ट्रांग रूम से ईवीएम को सुरक्षित लाने तथा सुरक्षित वापस ले जाने के लिए कर्मचारियों ड्यूटी लगाई गई मतगणना स्थल पर कम्प्यूटर, टेलीफोन, इंटरनेट कनेक्शन, फैक्स की व्यवस्था की गई है।

मतगणना स्थल में स्मार्टवॉच भी प्रतिबंधित है। मतगणना स्थल की हर गतिविधि की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी अनिवार्य रूप से की जाएगी। उन्होंंने कहा कि गर्मी को ध्यान में रखते हुए रिजर्व टीम रखी गई है।
 


Share

Leave a Reply