राजधानी के सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से मना करने पर चाकू से हमला, जुर्म दर्ज
रायपुर। राजधानी के खमतराई इलाके में एक सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से मना करने की बात पर आरोपी ने एक युवक को चाकू से मारकर घायल कर दिया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खमतराई स्थित एक सुलभ शौचालय के पास आरोपी सलमान निवासी खमतराई वहां शराब पीने के लिए पहुंचा। प्रार्थी विवित सिंह 34 वर्ष ने जब उसे यहां शराब पीने से मना किया तो इस बात पर आरोपी विवित से झगड़ा करते हुए उसके जांघ पर चाकू से मारकर घायल कर दिया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 324 के तहत अपराध दर्ज किया है।







.jpeg)












