स्कूल में चले चाकू, छात्र हुआ गंभीर रूप से घायल,जानिये क्या है पूरा मामला....
खंडवा : आनंद नगर स्थित सेंट पायस स्कूल में कक्षा दसवीं के छात्र आदर्श पटेल, निवासी रामनगर के दो गुटों के झगड़े में चाकू लगने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चार छात्रों को हिरासत में ले लिया है। पुरानी रंजिश के कारण एक गुट के 12 छात्र बेसबॉल, हॉकी के डंडे व चाकू लेकर पहुंचे और दूसरे गुट के तीन-चार छात्रों से विवाद करने लगे। इसी दौरान तमाशबीन आदर्श की पीठ में चाकू घोंप दिया गया, जबकि आदर्श का दोनों गुटों से कोई लेना-देना नहीं था।







.jpeg)












