BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

टिकरा पारा क्षेत्र में बाहर से पढने आई दो युवतियों पर घर घुस कर हुआ चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हुई दोनों की मौत

टिकरा पारा क्षेत्र में बाहर से पढने आई दो युवतियों पर घर घुस कर हुआ चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हुई दोनों की मौत
Share

रायपुर | राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके स्थित गोदावरी नगर में दो युवतियों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। दोनों घायलों ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। 

मिली जानकारी के मुताबिक  दोनों किराए के मकान में रहती थीं। अज्ञात आरोपी ने दोनों युवतियों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने  दोनों को गंभीर हालत में मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है.

किराए के घर में रहने वाली युवतियों के साथ दो युवक भी रूके थे। मृतक दोनों लड़कियां मंजू सिदार और मनीषा सिदार रायगढ़ की रहने वाली थी। एक युवती रावतपुरा कॉलेज की नर्सिंग की छात्रा थी। दूसरी युवती उसकी कजिन बहन थी जो कुछ दिनों के लिए उसके घर रहने आई थी।

पुलिस के मुताबिक दो युवक भी युवती के घर रुके हुए थे। दोनों युवती के परिचित हैं। खाना खाने के दौरान किसी बात को लेकर युवती से विवाद हो गया। इसके दोनों युवती पर तवे से हमला किया गया है। खाने की थाली बिखरी पड़ी मिली है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर युवकों की तलाश में जुट गई है।

 


Share

Leave a Reply