BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

जाने बजाज के नए स्कूटर chetak chic की कीमत और फीचर्स...

जाने बजाज के नए स्कूटर chetak chic की कीमत और फीचर्स...
Share

 बजाज ऑटो अपने नए स्कूटर को लेकर काफी चर्चा में है। दिल्ली में 16 अक्टूबर को एक इवेंट के दौरान इसे लॉन्च किया जायेगा। इस समारोह में दो खास मेहमान, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी और नीती योग के सीईओ अमिताभ कांत भी शामिल होंगे। बजाज ऑटो के लिए यह स्कूटर इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि यह कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा। वैसे कंपनी ने अभी तक इस स्कूटर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।


कैसा होगा डिजाइन-

सोर्स और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बजाज का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर कई आधुनिक सुविधाओं के साथ आएगा। लॉन्च से पहले इसकी कई तस्वीरें भी सोशल प्लेटफार्म पर लीक हो चुकी हैं। इसका डिजाइन कंपनी के पुराने स्कूटर जैसा हो सकता है जो रेट्रो लुक वाले स्कूटर्स की याद दिलाएगा।

फीचर्स-

फीचर्स की बात करें तो ऐसी सम्भावना है कि नए मॉडल में इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम (IBS) मिलेगा, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, ओडोमीटर, ट्रिपमीटर, नेविगेशन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और बैटरी रेंज जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

लीक हुई फोटो के मुताबिक इसमें चौड़े फ्रंट ऐप्रन, कर्व साइड पैनल और बड़े रियर व्यू मिरर जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसके अलावा इसमें अलॉय व्हील, फ्रंट व रियर डिस्क ब्रेक, LED हेडलैम्प और टेल लैम्प्स देखने को मिल सकते हैं।

Share

Leave a Reply