CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

जानिए कब किस ग्रह की बदलेगी राशि और किन राशि वालों को होगा लाभ

जानिए कब किस ग्रह की बदलेगी राशि और किन राशि वालों को होगा लाभ
Share

सावन मास की शुरुआत होते ही शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है। सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। भगवान शिव को समर्पित इस महीने कई बड़े ग्रह जैसे बुध, सूर्य और शुक्र अपना राशि परिवर्तन भी करेंगे। इस दौरान सिंह राशि में बुध और सूर्य के एक साथ होने से बुधादित्य योग का निर्माण होगा। जानिए कब किस ग्रह की बदलेगी राशि और किन राशि वालों को होगा लाभ-

बुध का कर्क राशि में गोचर-
25 अगस्त से सावन मास लग गया है। सावन की शुरुआत के साथ ही 25 जुलाई को बुध का राशि परिवर्तन हो गया है। बुध ने 25 जुलाई, दिन रविवार को सुबह 11 बजकर 31 मिनट पर चंद्रमा के स्वामित्व वाली राशि कर्क में प्रवेश कर लिया है। अब बुध 09 अगस्त को सूर्य की राशि सिंह में गोचर करेंगे।

बुध का सिंह राशि में गोचर-

सावन मास में बुध का दूसरी बार राशि परिवर्तन होगा। 09 अगस्त को सुबह 1 बजकर 23 मिनट पर सूर्य की राशि सिंह में बुध का गोचर होगा। इस राशि में बुध 26 अगस्त तक रहेंगे। इसके बाद कन्या राशि में गोचर कर जाएंगे।

शुक्र का कन्या राशि में गोचर-

सावन में 11 अगस्त को शुक्र का राशि परिवर्तन होगा। इस दौरान शुक्र बुध के स्वामित्व वाली राशि कन्या में प्रवेश करेंगे। यह इस राशि में 06 सितंबर तक रहेंगे। इसके बाद शुक्र का तुला राशि में गोचर होगा।

सूर्य का सिंह राशि में प्रवेश-
सावन में सूर्य का राशि परिवर्तन 17 अगस्त को होगा। इस दौरान सूर्य रात 01 बजकर 05 मिनट पर कर्क राशि से निकल कर सिंह राशि में गोचर करेंगे। सूर्य इस राशि में 17 सितंबर तक रहेंगे। इसके बाद सूर्य का बुध के स्वामित्व वाली राशि कन्या में गोचर होगा।

सिंह राशि में बनेगा बुधादित्य योग-

सिंह राशि में सूर्य और बुध के मिलने से बुधादित्य योग बनेगा। 09 अगस्त को बुध का और 17 अगस्त को सूर्य का सिंह राशि में गोचर होगा। जिससे 17-26 अगस्त तक सिंह राशि में बुधादित्य योग बनेगा।

किन राशियों को होगा लाभ-

सावन मास में ग्रहों का राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालेगा। ग्रहों के गोचर से मुख्य रूप से कर्क, सिंह और कन्या राशि के जातक प्रभावित होंगे। इन राशि वालों को ग्रहों के गोचर का लाभ मिलेगा।

 

 


Share

Leave a Reply