BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

टेस्ट में कोहली कप्तान, धोनी को वनडे और टी-20 का मिला कमान

टेस्ट में कोहली कप्तान, धोनी को वनडे और टी-20 का मिला कमान
Share

नईदिल्ली, भारतीय कप्तान विराट कोहली को ईएसपीएन क्रिकइंफो ने दशक की अपनी तीनों टेस्ट, वनडे और टी-20 टीमों में शामिल किया है जबकि विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को वनडे और टी-20 टीमों में जगह दी गई है। भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान बन चुके विराट को क्रिकइंफो ने दशक की अपनी टेस्ट एकादश में जगह दी है। इस टेस्ट एकादश में भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को भी शामिल किया गया है। इन टीमों का चयन क्रिकइंफो के 23 सदस्यीय पैनल ने किया।
दशक की वनडे टीम में तीन भारतीयों विराट, ओपनर रोहित शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी को जगह दी गयी है जबकि दशक की टी-20 टीम में विराट, धोनी और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को जगह मिली है। दशक की महिला टीम में भारत की सबसे अनुभवी बल्लेबाज मिताली राज और तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी को शामिल किया गया है।
 


Share

Leave a Reply