नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

कोलकाता नाइट राइडर्स के ये बल्लेबाज हुए कोरोना संक्रमित, अहमदाबाद में हुए आइसोलेट

 कोलकाता नाइट राइडर्स के ये बल्लेबाज हुए कोरोना संक्रमित, अहमदाबाद में हुए आइसोलेट
Share

नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बल्लेबाज टिम सिफर्ट कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं और वह अब आईपीएल 14 का हिस्सा रहे न्यूजीलैंड के खिलाडिय़ों के साथ स्वदेश नहीं लौटेंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। सलामी बल्लेबाज सिफर्ट फिलहाल अहमदाबाद में आइसोलेट हैं, लेकिन वो चेन्नई जाएंगे और उसी अस्पताल में इलाज कराएंगे, जहां पूर्व आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइक हसी इलाज करवा रहे हैं। सिफर्ट कोरोना पॉजिटिव होने वाले कोलकाता नाइट राइडर्स के तीसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले वरुण चक्रवर्ती और संदीप वारियर कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे।

एनजेडसी ने एक बयान में कहा, सिफर्ट कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं और वह अब आईपीएल 14 का हिस्सा रहे न्यूजीलैंड के खिलाडिय़ों के साथ स्वदेश नहीं लौटेंगे। सिफर्ट मध्यम लक्षणों का अनुभव कर रहे हैं। चरंटीन रहकर वह अपना इलाज कराएंगे। न्यूजीलैंड लौटने की अनुमति देने से पहले उनकी रिपोर्ट निगेटिव की प्रतीक्षा करनी होगी। न्यूजीलैंड लौटने पर सिफर्ट को 14 दिनों के लिए आइसोलेट में रहना होगा।

न्यूजीलैंड बोर्ड के मुख्य कार्यकारी डेविड व्हाइट ने कहा कि सिफर्ट का अतीत में सात बार निगेटिव परीक्षण किया गया था। हालांकि पिछले दस दिनों में वह पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह टिम के लिए वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है और हम उसके लिए सब कुछ करेंगे जो हम कर सकते हैं।

Share

Leave a Reply