लोक नृत्य में कोंडागांव-नारायणपुर को मिला पहला स्थान, बीजापुर दूसरे स्थान पर
जगदलपुर। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के दूसरे दिन खेल संचालनालय परिसर का खुला मंच बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर बस्तरिया लोक नृत्य के अलग-अलग रंगों से सजा। 15 से 40 वर्ष और 40 वर्ष से अधिक उम्र वर्ग में विभिन्न जिलों के कलाकारों ने रंग बिरंगी वेशभूषा में बस्तरिया लोक नृत्यों की शानदार प्रस्तुति दी। ऊंचे-ऊंचे पेड़ों, जंगल-झाडिय़ों के बीच प्रकृति के संग होने वाले बस्तरिया लोक नृत्यों को खुले मंच में देखना ज्यादा आनंददायक था। बस्तरिया लोक नृत्य के 15 से 40 वर्ष आयु वर्ग में कोंडागांव जिले ने पहला, धमतरी जिले ने दूसरा तथा नारायणपुर जिले ने तीसरा पुरस्कार जीता। 40 वर्ष से अधिक आयु समूह में नारायणपुर प्रथम और बीजापुर द्वितीय स्थान पर रहा।







.jpeg)












