BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

जांजगीर,रायगढ़,बिलासपुर सहित कोरबा का कोसा श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के बाजारों में उपलब्ध

जांजगीर,रायगढ़,बिलासपुर सहित कोरबा का कोसा श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के बाजारों में उपलब्ध
Share

छत्तीसगढ़ और लंका सरकार ने हैंडलूम उत्पादों को लेकर किया समझौता (एमओयू)

 
रायपुर। छत्तीसगढ़ का कोसा सिल्क श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के बाजारों में जल्द दिखाई देगा। छत्तीसगढ़ के जाँजगीर, रायगढ़, बिलासपुर सहित कोरबा के कोसा सिल्क की आपूर्ति धीरे-धीरे श्रीलंका के अन्य शहरों में भी उपलब्ध करायी जाएगी। यहाँ के कोसा सिल्क साड़ी अब श्रीलंका की महिलाओं की भी खूबसूरती में चार चाँद लगाएगी। नायाब बुनकरी की कोसा सिल्क साड़ी की दीवानगी अब लंका में भी दिख रही है। यही वजह है कि हस्तशिल्प की मांग और लोकप्रियता को देखते हुये लंका की सरकार ने छत्तीसगढ़ से हैंडलूम उत्पादों को लेकर एक समझौता(एमओयू) किया है।
13 अक्टूबर को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित भारतीय अंतर्राष्ट्रीय सहकारी व्यापार मेला में छत्तीसगढ़ हथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ बिलासा एम्पोरियम और श्रीलंका के सहकारिता विकास विभाग की ओर से एक साझा सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया गया है, जिसके तहत आपसी व्यापार और व्यवसाय को सहयोग और बढ़ावा दिया जाएगा। यह समझौता दो सालों के लिए किया गया है।
इसके तहत दोनों देशों के बीच हैंडलूम उत्पादों के संबंध में व्यापार और व्यवसाय की रुचि को समझकर, तकनीकों का आदान प्रदान, अनुभवों और उद्देश्यों को समझा जाएगा। दोनों देशों की जिम्मेदारी होगी कि वे अपने आइडिया और अनुभव एक दूसरे से साझा करेंगे। एक दूसरे के साथ व्यापार और व्यवसाय को बढ़ावा देंगे और एक दूसरे को सुविधाएं प्रदान करेंगे। इस समझौते के बाद छत्तीसगढ़ और श्रीलंका के हैंडलूम उत्पाद आसानी से लोगों को अपने ही देशों में उपलब्ध हो सकेगा। गौरतलब है कि पिछले दिनों कोसा साडिय़ों के कुछ सैंपल लंका भेजे गए थे, जिसके बाद वहाँ की महिलाओं ने छत्तीसगढ़ की सिल्क साडिय़ों में रुचि दिखाई है।लंका के  कोआपरेटिव विभाग के असिस्टेंट कमिशनर  नीलांगा डी सोमपाल ने बताया कि  छत्तीसगढ़ का कोसा सिल्क लंका में काफी पसंद किया जाता है। यहाँ के कोसा सिल्क में उच्च गुणवत्ता और महीन      बुनकरी का काम होता है वह बाजार में लोगों को काफी आकर्षित करता है। उन्होंने ने बताया कि लंका से आए ग्राहकों का रुझान छत्तीसगढ़ के टसर सिल्क, घीचा सिल्क, लिनेन, रॉ सिल्क की ओर काफी रहता है। आरी सिल्क और मटका टसर रेयर होने की वजह से श्रीलंका के लोग इसे काफी पसंद करते हैं।
 

Share

Leave a Reply