लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

लॉकडाउन से पस्त हुई कोटक महिंद्रा बैंक, कर्मचारियों की 10 फीसदी सैलरी काटने की घोषणा

लॉकडाउन से पस्त हुई कोटक महिंद्रा बैंक, कर्मचारियों की 10 फीसदी सैलरी काटने की घोषणा
Share

नई दिल्ली | कोरोना वायरस की मार देश के हर सेक्टर को झेलनी पड़ रही है। बैंकिंग सेक्टर भी इस महामारी से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसके चलते प्राइवेट सेक्टर के बैंक कोटक महिंद्रा बैंक ने कर्मचारियों के सैलरी पैकेज में 10 फीसद कटौती की घोषणा की है। इसके तहत सालाना 25 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाले कर्मचारियों की सीटीसी में 10 फीसदी की कटौती की जाएगी।

बताया जाता है कि इसके लिए बैंक की तरफ से सभी कर्मचारियों को भेजी एक आंतरिक ईमेल में कहा गया है कि हमने मई 2020 से 25 लाख रुपये प्रति वर्ष से अधिक वेतन वाले सभी कर्मचारियों के लिए सीटीसी में 10 प्रतिशत की कटौती का फैसला किया है। सालाना 25 लाख रुपये से कम आय वाले कर्मचारी प्रभावित नहीं होंगे।

सुत्रों के मुताबिक, बैंक ने ये फैसला कोरोना से बिजनेस प्रभावित होने के चलते लिया है। ई-मेल में कहा गया है कि कोविड-19 हमारी अर्थव्यवस्था पर भी कहर ढा रहा है, जो हमारे जैसे वित्तीय सर्विसेज कंपनियों को प्रभावित करेगा। इसलिए, हमें अपने बिजनेस को बचाने के लिए हमारी लागतों और परिचालनों को फिर से रिकैलिब्रेट करना होगा। हमें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि हमारे सहकर्मी सुरक्षित हों और उनकी नौकरियों की सुरक्षा के लिए पूरी कोशिश करें।

 

Share

Leave a Reply