नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

कोविड-19: केंद्र ने जारी किए नए दिशानिर्देश, ब्रिटेन के नए स्ट्रेन के लिए दी खास हिदायत

कोविड-19: केंद्र ने जारी किए नए दिशानिर्देश, ब्रिटेन के नए स्ट्रेन के लिए दी खास हिदायत
Share

नई दिल्ली, गृह मंत्रालय ने कोविड-19 की निगरानी को लेकर जारी किए गए दिशानिर्देशों को 31 जनवरी 2021 तक बढ़ा दिया है. मंत्रालय के दिशानिर्देशों के मुताबिक कंटेनमेंट जोन को सावधानीपूर्वक सीमांकित किया जाना जारी रहेगा. इसके साथ ही इन ज़ोन के भीतर निर्धारित रोकथाम के उपायों का सख्ती से पालन किया जाना जरूरी होगा. कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार को बढ़ावा दिया जाना और सख्ती से लागू किया जाएगा.

मंत्रालय की ओर से कहा गया कि हालांकि सक्रिय और नए कोविड-19 मामलों में लगातार गिरावट देखी गई है. लेकिन वैश्विक स्तर पर मामलों में उछाल और ब्रिटेन में पाए गए वायरस के प्रकार को ध्यान में रखते हुए निगरानी, रोकथाम और सावधानी बनाए रखने की आवश्यकता है.
 


Share

Leave a Reply