BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

इलाहाबाद हाइकोर्ट के कार्यक्रम में शामिल होने कोविंद पहुंचे प्रयागराज

इलाहाबाद हाइकोर्ट के कार्यक्रम में शामिल होने कोविंद पहुंचे प्रयागराज
Share

प्रयागराज: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इलाहाबाद उच्च न्यायालय मे आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिये शनिवार को संगम नगरी प्रयागराज पहुंचे। श्री कोविंद वायुसेना के विशेष विमान से 1130 बजे प्रयागराज के बम्हरौली हवाई अड्डे पहुंचे जहां उनकी आगवानी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। विमानपत्तन से राष्ट्रपति सेना के विशेष हेलीकाप्टर से पोलो ग्राउंड पहुंचे। श्री कोविंद वहां से विशेष कार से उच्च न्यायालय में कार्यक्रम स्थल पर पहुँचे।


श्री कोविंद संगम नगरी में करीब छह घंटे बितायेंगे। उच्च न्यायालय में आयोजित समारोह में मुख्य न्यायधीश एन वी रमना और केन्द्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू भी हिस्सा ले रहे हैं। श्री कोविंद हाइकोर्ट परिसर में मल्टीलेबल पार्किंग, अधिवक्ता चेंबर,पुस्तकालय और प्रेक्षागार का शिलान्यास करेंगे। राज्य सरकार इसकी मंजूरी दे चुकी है। वकीलों के करीब 2600 चेंबर के निर्माण के लिये सरकार ने 600 करोड़ रूपये की धनराशि जारी की है। राष्ट्रपति हाइकोर्ट बार एसोसियेशन के लाइब्रेरी हाल का भी दौरा करेंगे। राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर संगम नगरी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। उच्च न्यायालय, पोलो ग्राउंड और सर्किट हाउस के रास्ते में तथा आसपास के क्षेत्रों में पतंग उड़ाने और ड्रोन के संचलन को प्रतिबंधित कर दिया गया है।


Share

Leave a Reply