कुशाभाउ ठाकरे पत्रकारिता विवि में छात्रों द्वारा किया जा रहा है विरोध-प्रदर्शन...
रायपुर। कुशाभाउ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विवि में जेएनयू की फीस वृद्धि के खिलाफ आंदोलन के समर्थन में उतरे पत्रकारिता के स्टूडेंटृस ने नारेबाजी करते हुए धरना- प्रदर्शन कर रहें हैं। छात्रों ने नारे लगाते हुए कहा कि महंगी दाल नहीं गलेगी, फीस वृद्धि नहीं चलेगी।
यहां प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों का कहना है कि सबको समान शिक्षा का अधिकार होना चाहिए। हम सभी छात्र जेएनयू के छात्रों का समर्थन करते हैं। हम जेएनयू के छात्रों के साथ है। सरकार अगर सस्ती शिक्षा और स्वास्थ्य नहीं दे सकती तो फिर सरकार निक्कमी है|
पुलिस की कार्यवाही की निंदा
प्रदर्शनकारी छात्र छात्राओं का कहना है कि सरकार बातें कुछ और करती है फैसला कुछ और ले रही है। जेएनयू में जो फीस बढ़ाया गया है और इसका विरोध कर रहे छात्रों के साथ जो बर्बरता से पुलिस ने पिटाई की है इसकी हम निंदा करते हैं। जेएनयू में जो आंदोलन हो रहा उसके समर्थन में आज हमने क्लास बंद कर पूर्ण रूप से समर्थन दिया है। जरूरत पड़ने पर दिल्ली जाकर आंदोलन करेंगे।







.jpeg)












