मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या..
मेरठ : रुड़की रोड स्थित अंसल टाउन में रोज टावर के पास बुधवार को एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। झांसी जनपद के थाना मऊरानीपुर निवासी 35 वर्षीय मजदूर संतोष मजदूरी का कार्य करता था। वह मजदूरी के लिए मोदीपुरम आया हुआ था।
बुधवार को मजदूर संतोष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह के समय मजदूरी पर जाने के दौरान जब अन्य मजदूरों को संतोष दिखाई नहीं दिया तो उन्होंने तलाश की। एक कमरे में संतोष का शव लटका मिला।







.jpeg)












