BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

लखीमपुर मामला: क्राइम ब्रांच ऑफिस पहुंचा केन्द्रीय मंत्री का बेटा, इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद

लखीमपुर मामला: क्राइम ब्रांच ऑफिस पहुंचा केन्द्रीय मंत्री का बेटा, इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद
Share

लखनऊ: लखीमपुर खीरी हिंसा में आरोपी आशीष मिश्रा क्राइम ब्रांच ऑफिस में पुलिस अधिकारियों के सामने पेश हुआ है। किसानों की मौत के मामले में आशीष से पूछताछ की जा रही है। वहीं सुरक्षा कारणों के वजह से अगले आदेश तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। आपको बता दें, देर रात गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा लखीमपुर खीरी में अपने घर पहुंचे।

आशीष को क्राइम ब्रांच ने 11 बजे बुलाया गया था, लेकिन वह उससे काफी पहले ही पहुंच गया। डीआईजी-एसपी विजय ढुल मौके पर हैं। उससे पूछताछ की जा रही है। क्राइम ब्रांच की टीम ने आशीष मिश्र से पूछताछ शुरू कर दी है। मजिस्ट्रेट के सामने आशीष मिश्र से पूछताछ की जा रही है। आशीष मिश्र का कलमबंद बयान हो रहा है। पूछताछ के दौरान आशीष मिश्र का वकील भी मौजूद है।

इससे पहले केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी ने शुक्रवार को अपने बेटे आशीष का बचाव किया। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा कहीं नहीं गया, वो शहपुरा में अपनी कोठी में है। आपको विश्वास नहीं है तो लखीमपुर चलो। दूसरे राजनीतिक दल होते तो जितने बड़े पद पर मैं हूं उनके बेटे के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज नहीं होती। हम मामले में एफआईआर दर्ज करेंगे और कार्रवाई भी करेंगे। मंत्री ने आगे कहा कि जिस तरह से किसानों के भेष में छुपे हुए उपद्रवियों ने घटनास्थल पर लोगों को पीटा है, अगर आप लोगों ने वीडियो देखा होगा तो आपको यह भी विश्वास होगा कि मेरा बेटा भी अगर वहां होता तो उसकी भी हत्या अब तक हो चुकी होती।

वहीं मामले में उत्तर प्रदेश सरकार के रुख और रवैए पर सुप्रीम कोर्ट सख्त है। कोर्ट ने कहा था कि हत्या के आरोप गंभीर हैं। आरोपी चाहे जितने हैं उन पर वैसा ऐक्शन क्यूं नहीं लिया गया जैसा होना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि क्या राज्य सरकार CBI को जांच देने के लिए विचार कर रही है? सप्रीम कोर्ट ने सवाल उठाया कि लोकल अधिकारी निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे? कल सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार को इसी मामले पर फटकार भी लगाई थी।


Share

Leave a Reply