राजधानी में एक बार फिर सूने मकान का ताला तोड़कर जेवरात व नगदी सहित लाखों की चोरी, मामला दर्ज
राजधानी में सूने मकानों को चोर लगातार बना रहे निशाना
पर्याप्त गश्त के अभाव में चोरी की घटनाओं में हुआ इजाफा
रायपुर। राजधानी में लगातार सूने मकानों में चोरी होने के बावजूद भी अभी तक पुलिस एक भी चोर को पकडऩे में सफलता हासिल नहीं कर पाने के चलते चोरों का हौसला दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। आये दिन शहर में मोटरसाइकिल चोरी व सूने मकानों का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी रुपये चोरी होने की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। ऐसा ही एक मामला फिर प्रकाश में आया है। पुरानी बस्ती के भाठागांव इलाके में देर रात चोरों ने सोने चांदी के जेवरात व नगदी रुपये करीब पांच लाख का सामान चोरी होने की रिपोर्ट पुरानी बस्ती थाने में दर्ज की गई है। शहर के बाहर बनी कालोनियों में पर्याप्त गश्त नहीं होने के कारण चोर आसानी से सूने मकानों को बनाते हैं निशाना। ऐसी स्थिति में घर परिवार के सदस्य बाहर यात्रा के बजाय स्थानीय कामकाज से भी बाहर निकलते हैं तो संदिग्ध लोगों द्वारा की जा रही रेकी के परिणामस्वरूप चोरी की घटनाओं में हो रहा इजाफा शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाता है। मिली जानकारी के अनुसार पाश्र्व पतिनाथ ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी रिश्तेदार की शादी में 21 तारीख को कोलकाता गया था आज सुबह जब वापस भाठागांव स्थित अपने मकान सांईविला पहुंचा तो मकान का ताला टूटा हुआ था व कमरे में रखे सारे सामान बिखरे पड़े हुए थे। चोर मकान का ताला तोड़कर कमरे में प्रवेश कर आलमारी में रखे नगदी रुपये व सोने चांदी के जेवरात करीब पांच लाख रुपये के सामान चोरी कर ले गया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत अपराध कायम जांच में जुटी हुई है।







.jpeg)












