BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अपने लिए पार्टनर की तलाश में लारा दत्ता, वेब सीरीज हिक्कप्स और हुकअप्स का ट्रेलर रिलीज

अपने लिए पार्टनर की तलाश में लारा दत्ता, वेब सीरीज हिक्कप्स और हुकअप्स का ट्रेलर रिलीज
Share

अभिनेत्री लारा दत्ता पिछले काफी समय से अपनी नई वेब सीरीज हिक्कप्स और हुकअप्स को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिलने वाला है। लंबे समय से यह वेब सीरीज लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। अब एक बार फिर यह सुर्खियों में है, क्योंकि इसका ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
लारा दत्ता ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर रिलीज होने की जानकारी दी है। इसमें एक ऐसे परिवार की कहानी दिखाई गई है, जो यह समझता है कि परिवार में एक-दूसरे से हर एक टॉपिक पर बात करनी चाहिए। इसमें लारा 39 साल की वसुधा नाम की एक महिला का किरदार निभा रही हैं, जो सिंगल मदर है और अपनी जिंदगी में काफी अकेली है, लेकिन वसुधा का भाई प्रतीक बब्बर उर्फ अखिल उसकी जिंदगी में नए रंग लेकर आता है।
ट्रेलर की शुरुआत वसुधा (लारा) की डेटिंग प्रोफाइल से होती है, जो अपने लिए एक पार्टनर की तलाश में है। अखिल अपनी बहन की प्रोफाइल बनाने की जिम्मेदारी लेता है। वह खुद को डेटिंग गेम्स और रिलेशनशिप का माहिर खिलाड़ी समझता है। वसुधा की बेटी डेटिंग के मामले में अनुभवी है, जो अपनी मां के सामने किसी भी लड़के के साथ रोमांस करना गलत नहीं मानती। ये तीनों अपनी-अपनी लव लाइफ को लेकर अलग-अलग परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं।
निर्देशक कुणाल कोहली ने कहा, इस बात पर जोर देना जरूरी है कि परिवार हर तरह के होते हैं, जैसे हर तरह के रिश्ते होते हैं। हम अक्सर अपने माता-पिता से विभिन्न मुद्दों पर बात करने से बचते हैं। उन्होंने कहा, इस सीरीज में परिवार के सदस्य हर चीज के बारे में बात करते हैं और सच कहूं तो ये एक ईमानदर और मॉडर्न फैमिली है, जो ब्रेकफास्ट टेबल पर रोजमर्रा से लेकर सेक्स जैसे मुद्दों पर बात करती है।
हिक्कप्स और हुकअप्स का निर्देशन कुणाल कोहली ने किया है। यह सीरीज लॉयंसगेट प्ले पर रिलीज होगी। इसमें लारा और प्रतीक बब्बर के अलावा दिव्या सेठ, नासर अब्दुल्ला, खालिद सिद्दीकी, मेयांग चांग, मीरा चोपड़ा और अयन जोया भी हैं। यह 26 नवंबर को रिलीज होगी।
लारा वेब सीरीज हंड्रेड में भी काम कर चुकी हैं। पिछली बार उन्हें अक्षय कुमार के साथ फिल्म बेल बॉटम में देखा गया था। इसमें लारा काफी हद तक इंदिरा गांधी जैसी ही लगीं। उन्होंने दिवंगत प्रधानमंत्री की भूमिका अच्छे से निभाई। अपने हाव भाव और अभिनय से वह दर्शकों को प्रभावित करने में कामयाब रहीं। लारा ने 2003 में अक्षय के साथ फिल्म अंदाज से बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसके लिए उन्हें बेस्ट न्यूकमर का अवॉर्ड भी मिला।

 


Share

Leave a Reply