लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

कम दाम में Tata की कारें खरीदने का आखिरी मौका, कंपनी तीसरी बार बढ़ाने जा रही है गाड़ियों के दाम

कम दाम में Tata की कारें खरीदने का आखिरी मौका, कंपनी तीसरी बार बढ़ाने जा रही है गाड़ियों के दाम
Share

देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स के पैसेंजर कार्स की खरीदारी अब और भी महंगी होने वाली है। खबर है कि, कंपनी अगले सप्ताह से अपने सभी यात्री वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती है। इसके पीछे मुख्य कारण स्टील और आवश्यक सामग्रियों की खरीद लागत में भारी वृद्धि माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार कंपनी अगले सप्ताह से गाड़ियों की कीमत बढ़ाएगी।
टाटा मोटर्स में पैसेंजर व्हीकल्स बिजनेस यूनिट के अध्यक्ष शैलेश चंद्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, "हमने पिछले एक साल में स्टील और अन्य मेटेल की कीमतों में बहुत तेज वृद्धि देखी है। पिछले एक साल में इसका असर हमारे राजस्व पर तकरीबन 8 से 8.5 प्रतिशत तक पड़ा है।"इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी वाहनों की कीमत में इजाफा करने का फैसला ले रही है।
बता दें कि, ये इस साल तीसरी बार होगा जब टाटा मोटर्स अपने वाहनों की कीमत में इजाफा करेगा। इससे पहले जनवरी महीने में कंपनी ने अपनी मशहूर कारों टिएगो, टिगोर, नेक्सॉन और हैरियर की कीमत में बढ़ोतरी की थी। इसके बाद मई महीने में भी कंपनी ने अपने प्रीमियम हैचबैक कार अल्ट्रॉज और नई नवेली एसयूवी टाटा सफारी के दाम बढ़ाए थें।
Tata Motors का कहना है कि उसने आवश्यक सामग्रियों की खरीद लागत में भारी वृद्धि के प्रभाव को कम करने के लिए कई तरह के योजनाओं को लागू किया, ताकि वाहनों की कीमत पर इसका कम से कम असर पड़े। वाहनों के एक्स-शोरूम कीमतों के दृष्टिकोण से यह इजाफा लगभग 3 प्रतिशत होगा। शैलेश चंद्र ने आगे बताते हुए कहा कि, "अंतर अभी भी बाकी है और आवश्यक वस्तुओं की कीमतें अभी भी ऊंची बनी हुई हैं, अब हम अगले सप्ताह से कीमतों में बढ़ोतरी करने के लिए मजबूर हैं।"

गौरतलब हो कि, टाटा मोटर्स अकेली कार निर्माता कंपनी नहीं है जिसने इस साल यात्री वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। इस महीने की शुरुआत में, मारुति सुजुकी इंडिया ने स्विफ्ट हैचबैक और अन्य मॉडलों के सीएनजी वेरिएंट की कीमतों में 15,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की। होंडा ने भी घोषणा की है कि उसके पूरे मॉडल रेंज की कीमतें अगस्त से बढ़ जाएंगी।

 


Share

Leave a Reply