BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने अवैध रेत तस्करों को लेकर सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने अवैध रेत तस्करों को लेकर सरकार पर लगाया बड़ा आरोप
Share

रायपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान अब अवैध रेत तस्करों के गढ़ के रूप में होने लगी है। रेत माफियाओं का मनोबल इतना मजबूत है कि बेबाकी से रेत अवैध उत्खन्न कर महंगे दर पर बेच रहे हैं। आखिरकार इनके पीछे किसका संरक्षण हैं, यह भी उजागर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बैंकुण्ठपुर में जैसी घटना सामने आयी है, उससे भी यह ज़ाहिर होता है कि प्रशासनिक संरक्षण में अवैध रेत तस्करी का काम जारी है। आखिरकार प्रदेश में सम्बंधित  मंत्रालय क्या कर रहा है? इस तरह से लगातार अवैध रेत की तस्करी हो रही है। वहीं कांग्रेस की सरकार लगातार दावा करती है कि तस्करी रोकने ठोस नीति बनाई गई है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं दिख रहा है। पूरे प्रदेश में रेत तस्करी को लेकर भयावह स्थिति है। 24 घंटे रेत के घाटों में अवैध उत्खन्न हो रहा है और ओवर लोड करके भारी कीमत पर बेची जा रही है। उन्होंने कहा कि कहीं सत्ताधारी और रसूखदार लोग इस अवैध रेत के उत्खन्न में तो नहीं है, जिसकी वजह से ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है। प्रदेश के हर जिले में रेत उत्खन्न को लेकर लगातार खबरें आ रही है लेकिन विभाग का अमला कार्यवाही करने में पूरी तरह से नाकाम है। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि अवैध रेत माफियाओं का मनोबल इतना मजबूत हो गया है कि उन पर किसी तरह का दबाव व कार्यवाही से भयभीत नहीं है और लगातार अवैध रेत के उत्खन्न में सक्रिय है।


Share

Leave a Reply