नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बढ़ते अपराध को लेकर नेताप्रतिपक्ष ने कही ये बड़ी बात

बढ़ते अपराध को लेकर नेताप्रतिपक्ष ने कही ये बड़ी बात
Share

रायपुर, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने पूरे प्रदेश में बढ़ते अपराध पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में हालात ऐसे हो चले है कि बिना अपराध कोई शाम नहीं होती है।
उन्होंने कहा कि हर दिन लूटपाट, हत्या, डकैती, छेड़छाड़ की घटनाएं आम हो चली है और पुलिस प्रशासन इसे रोकने में नाकाम है। उन्होंने कहा कि रायपुर से लगे तिल्दा नेवरा में जो घटना एक महिला व दो छोटे बच्चियों के साथ घटित हुई है। वह बेहद ही पीड़ादायक है। पीड़ित महिला पर प्राण घातक हमला कर छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो जाते है और पुलिस की गिरफ्त में भी नहीं आते हैं। भिलाई में हत्या जैसे जघन्य अपराध करके अपराधी फरार हो जाते है और राजधानी रायपुर तो अब अपराध की नई राजधानी हो गई है। रायपुर में एक चाकूबाजी की घटना ने साबित कर दिया है कि यहां की पुलिस पूरी तरह से असफल है और कानून व्यवस्था कोई चीज नहीं है। आखिरकार कार्रवाई के नाम पर क्या किया जा रहा है।
नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि पूरे प्रदेश में अपराध के बढ़ते ग्राफ को लेकर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को कुछ भी चिंता नहीं है। जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं होने पर अपराधियों का मनोबल लगातार मजबूत होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि बढ़ती घटनाओं की संख्या को देखते हुए पुलिस उन मामलों की जांच करने के बजाय उस पर पर्दा डालने की कोशिश करती है। ताकि अपराध की आंकड़ों को कम बताया जाए। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि पुलिस के मुखिया केवल बैठक लेकर बेहतर पुलिसींग की बात करते है। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और हैं। उन्होंने कहा कि सबकी सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की है और प्रदेश की सरकार को प्रदेश के वर्तमान हालात व अपराध की घटनाओं पर समीक्षा करके कठोर कदम उठाना चाहिए।
 


Share

Leave a Reply