BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय में "उच्च शिक्षा एवं रोज़गार के अवसर" विषय में व्याख्यान का हुआ आयोजन

शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय में "उच्च शिक्षा एवं रोज़गार के अवसर" विषय में व्याख्यान का हुआ आयोजन
Share

रायपुर | उच्च शिक्षा एवं रोज़गार के अवसर विषय में एक व्याख्यान का आयोजन आज शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय में किया गया. यह कार्यक्रम विशेष रोज़गार कार्यालय रायपुर के द्वारा आयोजित किया गया जिसमें प्रमुख  वक्ता के रूप में डॉक्टर शशिकला अतुलकर उप संचालक विशेष रोज़गार कार्यालय उपस्थित थी. 

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अमिताभ बैनर्जी जी के सफल मार्गदर्शन में यह आयोजन हुआ, महाविद्यालय की वरिष्ठ प्रभारी डॉक्टर शीला दुबे के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विशेष रूप से नवनियुक्त डिप्टी कलेक्टर श्री आशुतोष देवांगन तथा  आबकारी उप निरीक्षक वाणिज्यकर सुश्री मेधा मिश्रा को आमंत्रित किया गया था जिन्होंने अपने अनुभवों को छात्राओं के साथ साझा किया,  काफ़ी छात्राओं ने इस आयोजन में भाग लिया और लाभान्वित हुई.
इस कार्यक्रम में डॉक्टर रवि शर्मा संयोजक करियर कौंसीलिंग, डॉक्टर बी डी थदलानी , डॉक्टर मिनी गुप्ता, डॉक्टर माया लालवानी, डॉक्टर विनीता शर्मा, डॉक्टर माधुरी श्रीवास्तव एवं डॉक्टर कविता शर्मा उपस्थित रहे. अंत में डॉक्टर रवि शर्मा ने आभार प्रदर्शन किया.

Share

Leave a Reply