नहीं रहे दिग्गज फुटबॉलर माराडोना , देश दे रहा है उन्हें श्रद्धांजलि
नई दिल्ली, अर्जेंटीना के मशहूर फुटबॉलर डिएगो माराडोना का निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने की वजह से 60 की उम्र में निधन हो गया। माराडोना लंबे समय से बीमार चल रहे थे , जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक स्कैन में ब्रेन में ब्लड क्लॉट की बात सामने आई थी। इसके बाद उनकी ब्रेन सर्जरी की गई थी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिखा – “डिएगो माराडोना फुटबॉल के एक उस्ताद थे, जिन्होंने वैश्विक लोकप्रियता का आनंद लिया। अपने पूरे करियर के दौरान, उन्होंने हमें फुटबॉल के मैदान पर कुछ बेहतरीन खेल के क्षण दिए। उनके असामयिक निधन ने हम सभी को दुखी किया है। उनकी आत्मा को शांति मिले।“
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने लिखा, "फुटबॉल और खेल की दुनिया ने आज अपने सबसे महान खिलाड़ियों में से एक को खो दिया है।
रेस्ट इन पीस डिएगो माराडोना! तुम बहुत याद आओगे."
राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा, "डिएगो माराडोना-दि लैजेंड हम छोड़ कर चले गए. वह एक जादूगर थे जिन्होंने हमें बताया कि फुटबॉल क्यों के खूबसूरत खेल है. उनके परिवार, दोस्तों और फैंस के प्रति मेरी संदेवना"
क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, निर्विवाद रूप से सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक। महान डिएगो माराडोना के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ.
उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना.
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने लिखा, "मेरा हीरो नहीं रहा, मैं तुम्हारे लिए फुटबॉल देखता था."
अभिनेत्री रिचा चड्ढा ने भी डिएगो माराडोना को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "RIP Diego Maradona.Legend"







.jpeg)












