BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कल हो सकती है विधायक दल की बैठक, सीएम की रेस में इस नेता का नाम सबसे आगे

कल हो सकती है विधायक दल की बैठक, सीएम की रेस में इस नेता का नाम सबसे आगे
Share

Gujarat New Chief Minister: गुजरात में विजय रुपाणी के अचानक सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद राज्य में सियासी हलचल तेज़ हो गई है. बताया जा रहा है कि कल यानी रविवार को बीजेपी के विधायक दल की बैठक हो सकती है. सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि सीएम पद की रेस में नितिन पटेल का नाम सबसे आगे चल रहा है.


केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया भी रेस में

सीएम पद की रेस में कई नाम सामने आए हैं, जिनमें मनसुख भाई मंडाविया भी शामिल हैं. मंडाविया का नाम भी सीएम की रेस में है. मनसुख मांडविया फिलहाल केंद्र में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री हैं. वो गुजरात से बीजेपी के राज्यसभा सांसद हैं. 49 साल के मनसुख मांडविया करीब 2 दशक से राजनीति में सक्रिय हैं.


कौन हैं नितिन पटेल
इस वक्त सूत्रों के मुताबिक नितिन पटेल का नाम सबसे आगे चल रहा है. नितिन पटेल 5 अगस्त 2016 को गुजरात के डिप्टी सीएम बने थे. बता दें कि नितिन पटेल को गुजरात सरकार में साल 2001 में वित्त मंत्री बनाया गया था. नितिन पटेल छह बार के विधायक हैं और तीन दशक का उनका राजनीतिक करियर है. 1990 में पहली बार गुजरात विधानसभा से विधायक बने थे. नितिन पटेल उत्तरी गुजरात के रहने वाले हैं.

 


Share

Leave a Reply