BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रेस्क्यू कर रही टीम पर तेंदुए ने किया घातक हमला, दिल-दहला देगा वीडियो

रेस्क्यू कर रही टीम पर तेंदुए ने किया घातक हमला, दिल-दहला देगा वीडियो
Share

सोशल मीडिया पर जंगली और खुंखार जानवरों के हमले के कई वीडियो सामने आ रहे हैं. तेंदुआ एक ऐसा जीव है जिसे लंबे समय से इंसानी आबादी वाले इलाकों में शिकार के लिए घुसपैठ करते देखा गया है. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसने यूजर्स के होश उड़ा दिए.
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक तेंदुए को पुलिस की गाड़ी के पीछे देखा जा रहा है, जिस दौरान कुछ लोग उसे पकड़ने की कोशिश करते नजर आते हैं. फिलहाल ऐसा करना अपनी ही मौत को दावत देने के बराबर दिख रहा है, क्योंकि इस दौरान तेंदुआ अपने बचाव में दो लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर देता है. ये देख सोशल मीडिया यूजर्स की आंखें फटी की फटी रह गई हैं.
वीडियो को सोशल मीडिया पर आईपीएस अधिकारी शशांक कुमार सावन ने शेयर किया है. ये शेयर करने के साथ ही कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा 'पुलिस और वन विभाग की टीम के लिए काफी मुश्किल दिन रहा. जिस दौरान दो लोगों को चोटें भी आईं.' इस दौरान उन्होंने लोगों के साहस और जज्बे को सलाम करते हुए बताया कि तेंदुआ सहित सभी सुरक्षित हैं.
फिलहाल वीडियो के कैप्शन से पता चल रहा है कि वन विभाग की टीम ने तेंदुए को सुरक्षित पकड़ कर उसका रेस्क्यू कर लिया है. इस दौरान किसी को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है. वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे खबर लिखे जाने तक एक लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं. वहीं इस पर कमेंट कर हर कोई तेंदुए का रेस्क्यू कर रही वन विभाग और पुलिस की टीम के हिम्मत की सराहना कर रहा है.

 


Share

Leave a Reply