BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आइये जाने गणतंत्र दिवस से जुड़ी कुछ रोचक बातें, जो हर भारतीय के लिए जानना है जरूरी

आइये जाने गणतंत्र दिवस से जुड़ी कुछ रोचक बातें, जो हर भारतीय के लिए जानना है जरूरी
Share

गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है. इसी दिन सन् 1950 को भारत सरकार अधिनियम (एक्ट) (1935) को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था. इस साल देश 72वां गणतंत्र दिवस मनाएगा. एक स्वतंत्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए संविधान को 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे एक लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया था. गणतंत्र दिवस आने में कुछ ही दिन बाकी हैं. ऐसे में आज हम आपको गणतंत्र दिवस से संबंधित कुछ रोचक तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं. ये कुछ ऐसे फैक्ट्स हैं जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे. आइए जानते हैं-
– 26 जनवरी 1950 को सुबह 10.18 मिनट पर भारत का संविधान लागू किया गया था.
– राष्ट्रगान के दौरान 21 तोपों की सलामी दी जाती है. 21 तोपों की ये सलामी राष्ट्रगान की शुरूआत से शुरू होती है और 52 सेकेंड के राष्ट्रगान के खत्म होने के साथ पूरी हो जाती है.
– यह सलामी भारतीय सेना की सात तोपों द्वारा दी जाती है, जिसे पौन्डर्स कहा जाता है. यह तोपें 1941 में बनी थीं. हर तोप से 3 राउंड फायरिंग की जाती है.
– 1955 में पहली बार हुई राजपथ परेड में पाकिस्तान के पहले गवर्नर जनरल मलिक गुलाम मोहम्मद चीफ गेस्ट थे.
– पहले गणतंत्र दिवस की परेड मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित हुई थी. इसे 15 हजार लोगों ने देखा था.
– भारतीय संविधान की हिंदी और अंग्रेजी में एक कॉपी हाथ से लिखकर तैयार की गई थी, जो कि अब संसद की लाइब्रेरी में हैं.
– भारत का संविधान दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान है, जिसे एक दिन में नहीं पढ़ा जा सकता है.
– गणतंत्र दिवस की परेड में एक ईसाई गीत Abide With Me भी गाया जाता है. माना जाता है कि यह महात्मा गांधी का प्रिय गीत था.
– 26 जनवरी, 1950 को पहली गणतंत्र दिवस परेड, राजपथ के बजाय तत्काीलीन इर्विन स्टे डियम (अब नेशनल स्टेथडियम) में हुई थी. उस वक्ती इर्विन स्टेकडियम के चारों तरफ चारदीवारी नहीं थी और उसके पीछे लाल किला साफ नजर आता था.
 


Share

Leave a Reply