BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

LIC ने बंद किया अपना सबसे पॉपुलर प्लान…जानिए क्या हैं इसके पीछे की वजह ?

LIC ने बंद किया अपना सबसे पॉपुलर प्लान…जानिए क्या हैं इसके पीछे की वजह ?
Share

 LIC Policy: भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी (LIC) भारत की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी है. LIC की ओर से समय समय पर कई तरह के लाइफ इंश्योरेंस प्लान उपबल्ध करवाई जाती है. हालांकि, कुछ कारणों से कई बार ऐसा भी होता है कंपनी अपने प्लान को वापस ले लेती है. अब खबर है कि एलआईसी ने अपने मशहूर प्लान को बंद कर दिया है।

 
दरअसल खबर हैं कि एलआईसी के लोकप्रिय उत्पाद जीवन अमर और टेक टर्म इंश्योरेंस (Tech Term Insurance) को पुनर्बीमा दरों में वृद्धि के कारण वापस ले लिया गया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने 1 सितंबर 2019 को उत्पादों को लॉन्च किया था.

अब एलआईसी ने ऐसा क्यों किया इस बात की कोई जानकारी नहीं है लेकिन कंपनियां अक्सर नए प्लान लाने की वजह से पुराने प्लान्स को बंद करती हैं. कई बार ऐसा भी होता है कि मौजूदा प्‍लान में कुछ नए फीचर को जोड़ कर निवेशकों के सामने पेश किया जाता है. हालांकि ऐसी खबर मिली है कि LIC रि-इंश्योरेंस रेट में बढ़ोतरी के कारण यह फैसला लिया गया है.

जानिए इस प्लान के बारे में डिटेल

बता दें कि LIC का यह प्लान प्योर टर्म इश्योरेंस प्लान था। इस प्लान को कंपनी ने 1 सितंबर 2019 को लॉन्च किया था. यह नॉन लिंक्ड, बिना फायदे, शुद्ध सुरक्षा वाली ऑनलाइन टर्म इश्योरेंस पॉलिसी थी. इसके प्रीमियम का भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता था. इसके तहत बीमाकर्ता और उसके परिवार को किसी भी दुर्घटना में सुरक्षा दिया जाता था. इस पॉलिसी के तहत अधिकतम एज मैच्योरिटी 80 साल की थी. इस प्लान को कम से कम  50 लाख रुपये की बीमित राशि के लिए लिया जाता था.

पॉलिसी खरीद चुके लोग क्या करें?
 
जो लोग ये पॉलिसी खरीद चुके हैं, उन्‍हें बिल्‍कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं हैं. आप अगर इस पॉलिसी को जारी रखना चाहते हैं तो रख सकते हैं. आपको भविष्‍य में भी इस प्‍लान के लाभ मिलते रहेंगे. अगर आप इस पॉलिसी को बंद कराना चाहते हैं तो आपको LIC के ब्रांच में संपर्क करना होगा.

Share

Leave a Reply