BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

जिले में बादल फ़टने से जीवन अस्त-व्यस्त, मंडी-कुल्लू का संपर्क टूटा

जिले में बादल फ़टने से जीवन अस्त-व्यस्त, मंडी-कुल्लू का संपर्क टूटा
Share

किन्नौर: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। भारी बारिश से कई जगह भूस्खलन हुआ है, वहीं कई जगह सड़कें बंद हो गई हैं। किन्नौर जिले में बादल फट गया है, जिससे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, मंडी-कुल्लू का संपर्क पूरी तरह से कट गया है। औट और कटौला मार्ग भारी बारिश के चलते जगह-जगह पर बाधित हुआ है।

किन्नौर जिले के सांगला तहसील के रक्षम गांव के नजदीक सुबह नाले में बादल फट गया है। जिसके कारण सेब के बगीचे नुकसान होने की सूचना है। सांगला वैली में बटसेरी के बाद एक बार फिर रक्षम में बादल फटने से लोग परेशानी में पहुंच गए हैं।

बादल फटने की सूचना पूर्व प्रधान रक्षम टीकम नेगी ने दी है। वहीं, मंडी-कुल्लू का संपर्क पूरी तरह से कट गया है। औट और कटौला मार्ग भारी बारिश के कारण जगह-जगह पर बाधित हुआ है। लाहौल के लिए रवाना हुई एनडीआरएफ की टीम के व्हीकल्स भी फंस गए हैं।

वहीं चंबा जिले में भरमौर-पठानकोट एनएच समेत 23 संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। मूसलाधार बारिश अब कहर बरपा रही है। बंद पड़े मार्गों को बहाल करने में एनएच और लोनिवि की टीमें जुटी हैं। पुरुवाला-सालवाला चौक पर बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। मकान और दुकानें ढहने का खतरा बढ़ गया है।


Share

Leave a Reply