BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: द्वारकाधीश मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली

बड़ी खबर: द्वारकाधीश मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली
Share

द्वारका। गुजरात की धार्मिक नगरी द्वारका में भगवान कृष्ण के मंदिर पर आसमानी बिजली गिरी। द्वारकाधीश में आसमानी बिजली गिरने से मंदिर के शिखर पर लगी ध्वजा को नुकसान पहुंचा है। हालांकि इसके अलावा किसी तरह का दूसरा नुकसान नहीं हुआ है। न तो किसी व्यक्ति को इस घटना में चोट आई है और न ही मंदिर परिसर में कोई बड़ा नुकसान हुआ है। देश में मानसून आ चुका है और देश के कई हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है। इसी वजह से बिजली गुरने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। पिछले कुछ दिनों में बिजली गिरने से देश में 40 लोगों की मौत हो चुकी है।


गुजरात के द्नारका में भी भारी बारिश के दौरान द्वारकाधीश में बिजली गिरी है। इससे पहले राजस्थान में बिजली गिरने से बड़ा हादसा हुआ था। द्वारका में मंदिर के शिखर पर मौजूद ध्वज ने पूरी बिजली अवशोषित करके उसी जमीन में पहुंचा दिया। इसी वजह से वहां कोई नुकसान नहीं हुआ है।


Share

Leave a Reply