नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

शोले के वीरू की तरह टावर पर चढ़ा युवक, बसंती को बुलाओ चिल्लाते हुए घंटो किया तमाशा, फिर हुआ कुछ ऐसा......

शोले के वीरू की तरह टावर पर चढ़ा युवक, बसंती को बुलाओ चिल्लाते हुए घंटो किया तमाशा, फिर हुआ कुछ ऐसा......
Share

भोपाल | मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के चंदला में एक युवक टावर पर चढ़ गया। घंटों चले ड्रामे के बाद पुलिस ने बड़ी मशक्कत से युवक को सही सलामत नीचे उतारा। युवक शराब के नशे में था और बार-बार बसंती को बुलाने की बात कह रहा था।

मौके पर पहुंची पुलिस
जानकारी के अनुसार छतरपुर के चंदला नगर के वार्ड नंबर 05 में रहने वाला गंगू साहू आज दोपहर करीब 2 बजे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। इसके बाद वह ‘बसंती को बुलाओ, बसंती को बुलाओ’ चिल्लाने लगा। यह सुनकर आसपास के लोग जुट गए। वहीं मामले की जानकारी लगते ही मौके पर चंदला पुलिस पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को टॉवर से नीचे उतार लिया गया।

नशे का है आदी
जानकारी देते हुए चंदला थाना प्रभारी अतुल दीक्षित ने बताया कि युवक नशेड़ी प्रवत्ति का है। वह हमेशा नशे में रहता है। इससे पहले भी युवक इस तरह की हरकतें कर चुका है। बताया जाता है कि युवक का किसी से पैसे का लेन-देन था। इसी बात से नाराज होकर वह टॉवर पर चढ़ गया।


Share

Leave a Reply