शहर के एक थाना क्षेत्र में बंद पड़े मकान के बाहर मिला जिन्दा मैगजीन, इलाके में मचा हड़कंप, जाने पूरी खबर
जगदलपुर | शहर के बोधघाट थाना क्षेत्र में एक बंद पड़े मकान के बाहर जिन्दा मैगजीन मिलने से हड़कंप मच गया। नगर के मध्य महारानी वार्ड मूर्ति लाइन बंगाली पारा में एक बंद मकान के परिसर में पुलिस ने बैग में मैगजीन सहित कारतुस बरामद कर अपने कब्जे में लिया है। उक्त मकान सुजीत मजूमदार नाम के किसी शख्स का बताया जा रहा है जो बीजापुर में रहता है। कल दोपहर इंसास रायफल के मैगजीन के साथ 20 जिंदा कारतुस मिलने के बाद इसे नक्सली कनेक्शन के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। यदि मिले कारतुस नक्सलियों की है तो यह शहर और पुलिस के लिए गंभीर मामला है।
पढ़ें : हमारी खबर पर लगी मुहर, रायपुर नगर निगम एमआईसी की हुई घोषणा, देखे पूरी सूची
शहर के मध्य महारानी वार्ड मेें इंसास रायफल के मैगजीन के साथ 20 जिंदा कारतुस का मिलना इसलिए भी गंभीर हो जाता है कि महारानी वार्ड पहले से ही आपराधिक गतिविधियों के लिए जाना जाता रहा है। यहां खुले में मैगजीन और कारतुस का पाया जाना नक्सलियों से इसके संबंध को इंकार नहीं किया जा सकता है। यदि जांच में इसका संबंध नक्सलियों से हुआ तो यह और भी गंभीर इसलिए हो जायेगा कि नक्सलियों के बड़े कैडर के पास एके-47 और इंसास जैसे रायफल पाये जाते हैं।
इस संबंध में बस्तर एसपी दीपक झा ने कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है, इसके अलावा विभागीय तौर पर जिंदा कारतुसों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।







.jpeg)












