BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

लोजपा सांसद ने मुख्यमंत्री पर लगाया बड़ा आरोप...

लोजपा सांसद ने मुख्यमंत्री पर लगाया बड़ा आरोप...
Share

पटना: बिहार में शराबबंदी और जहरीली शराब कांड को लेकर नीतीश कुमार सरकार पर लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के सांसद चिराग पासवान ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि सीएम नीतीश कुमार शराब तस्करी और जहरीली शराब बनाने वालों को संरक्षण देते हैं, इसलिए मुख्यमंत्री का आवास सील होना चाहिए। बता दें कि कुछ दिन पहले बिहार में जहरीली शराब सेवन से कई मौतें हुई थी।

एलजेपी सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने हवामहल से बाहर निकलें और लोगों से मिले। वे कभी किसी पीड़ित लोगो से मिलने नहीं गए हैं, जनता दोषी नहीं, दोषी वो लोग हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शराबबंदी कानून को लेकर आये थे, तब हम विपक्ष में थे, लेकिन हम लोगों ने इस कानून का समर्थन किया था। लेकिन छह साल बाद भी शराबबंदी कानून पूरी तरह से घरातल पर नहीं दिख रहा है. चिराग पासवान ने कहा कि जहरीली शराब से कई मौतें हुई हैं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक्शन लेने की जरूरत है. मुख्यमंत्री यह जवाब दें कि शराब कैसे मिल रही है ?

बता दें कि बीते बुधवार को भी चिराग पासवान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि जहरीली शराब कांड से कई घरों में मातम छा गया है। उन पर सरकार और मुख्यमंत्री की वजह से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जहरीली शराब के कारण जितने भी लोगों की मौत हुई है उसके लिए सरकार दोषी है. उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी नहीं है। शराबबंदी का मजाक उड़ाया जाता है , बिहार में होम डिलीवरी में शराब मिलती है ,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शराबबंदी कानून फेल है।


Share

Leave a Reply