नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

राजधानी के एक मकान में चोरी करने घुसे युवक को मोहल्ले वालों ने पकड़ा और कर दी पिटाई, जाने पूरी खबर..

राजधानी के एक मकान में चोरी करने घुसे युवक को मोहल्ले वालों ने पकड़ा और कर दी पिटाई, जाने पूरी खबर..
Share

रायपुर। शहर के बसदेवापारा रामकुण्ड में आधी रात को एक घर में चोरी की नियत से घुसा युवक को घर के सदस्यों द्वारा देखकर शोर मचाने पर उक्त आरोपी को मोहल्लेवासियों ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। 


आजाद चौक थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बसदेवापारा निवासी श्रीमती नंदरानी वासुदेव के घर में बीती आधी रात में आरोपी राहुल उर्फ खली बली ढीमर पिता भुनेश्वर (35 वर्ष) निवासी रामकुण्ड चोरी की नियत से घुसा था। इससे पहले की आरोपी घर में चोरी कर पाता घर के सदस्य जाग गए और आरोपी को देख लिया। इसके बाद आरोपी चोरी किए बगैर वहां से भागने लगा। लेकिन घर के सदस्यों के जोर से शोर मचाने पर मोहल्ले के अन्य लोग भी जाग गए और आरोपी को छत से कुदने के तुरंत बाद पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने इस घटना की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 457 के तहत जुर्म दर्ज किया है। 

Share

Leave a Reply