नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

Lockdown 2.0 : Corona के खिलाफ जंग में PM मोदी की रणनीति का WHO भी हुआ कायल

Lockdown 2.0 : Corona के खिलाफ जंग में PM मोदी की रणनीति का WHO भी हुआ कायल
Share

नई दिल्लीक। कोरोना वायरस (Corona virus) खिलाफ जंग में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजना की पूरी दुनिया तारीफ कर रही है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मंगलवार को भारत में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णय प्रशंसा करते हुए कहा है कि भारत की यह पहल कोरोना को परास्त करने के लिए समय से उठाए गए कठोर कदम का परिचायक है।
पीएम मोदी ने 25 मार्च को लागू किए गए लॉकडाउन की अवधि 14 अप्रैल से बढ़ाकर 3 मई तक करने का ऐलान किया किया है।

WHO की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा कि कोरोना को रोकने के लिए, समय से किए गए भारत के कठोर फैसले की डब्ल्यूएचओ प्रशंसा करता है।

संक्रमण को रोकने के लिए मरीजों की संख्या में कितनी कमी आएगी, अभी इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने सहित अन्य प्रभावी उपायों को करने में 6 सप्ताह का देशव्यापी लॉकडाउन, वायरस के संक्रमण को बढ़ने से रोकने में मददगार साबित होगा।
डॉ. सिंह ने कहा कि बहुत-सी बड़ी चुनौतियों के बावजूद, इस महामारी को परास्त करने में भारत पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा है।

इस वायरस को हराने के लिए परीक्षा की इस घड़ी में हर देशवासी से अधिकतम योगदान अपेक्षित है।

 


Share

Leave a Reply