LOCKDOWN 2022 : कल रात से इस राज्य में लॉकडाउन लागू, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
चेन्नई : देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि होते जा रहा है । देश में कई राज्यों में कोरोना के रिकॉर्ड मरीज सामने आ रहे है।इस बीच तमिलनाडु राज्य से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि कोरोना के बढते संक्रमण के कारण तमिलनाडु सरकार ने पूरे राज्य में रविवार को पूर्ण लॉकडाउन लागू करने का ऐलान किया है। यह लॉकडाउन शनिवार की रात 10 बजे शुरू होगा और सोमवार की सुबह पांच बजे तक प्रभाव में रहेगा। राज्य में रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू पहले ही लागू है।
रविवार को लॉकडाउन के दौरान प्रदेश में दूध की दुकानों, एटीएम, अस्पतालों, अस्पताल संबंधी कार्यों, माल परिवहन आदि आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है। इसके अलावा रेस्तरां और होटल सुबह सात बजे से रात 10 बजे तक भोजन ले जाने की सुविधा दे सकेंगे और डिलिवरी भी कर सकेंगे।
तमिलनाडु में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 28,561 नए मामले दर्ज किए गए थे और 39 संक्रमितों की मौत हुई थी। यहां अब कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या एक लाख 79 हजार 205 है। गुरुवार को सामने आए कोरोना के नए मामलों में से राजधानी चेन्नई में 7520 और कोयंबटूर में 3390 मरीज मिले थे।







.jpeg)












