इस राज्य में फिर बढ़ा लॉकडाउन, 14 जून तक बढ़ाई गई पाबंदियां
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कर्नाटक की बीएस येदियुरप्पा सरकार ने एक बार फिर राज्य में लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला लिया है. सरकार की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक कर्नाटक में अब 14 जून तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों पर काबू पाने के लिए पाबंदियों को बढ़ाया गया है.
इससे पहले येदियुरप्पां ने बुधवार को कहा था कि गांवों में कोरोना के मामलों की संख्यात काफी है और लॉकडाउन में रियायत देने के बारे में सोचसमझकर निर्णय किए जाने की जरूरत है. राज्य की कोविड टेक्निकल एडवाइजरी कमेटी ने सरकार से एक रिपोर्ट में कहा है कि पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से नीचे आने और रोजाना केसों की संख्याे पांच हजार से कम आने की स्थिति में ही प्रतिबंधों में ढील देना ठीक रहेगा.
Lockdown extended in the state till June 14 to break the COVID-19 chain: Karnataka Chief Minister BS Yediyurappa pic.twitter.com/Dffe89N3Uf
— ANI (@ANI) June 3, 2021
बता दें कि राज्य में वर्तमान में सात जून तक लॉकडाउन लगा था और इसे आगे बढ़ाने की अटकलें पहले से ही लगाई जा रही थीं. येदियुरप्पा ने कहा था, ‘लॉकडाउन के संबंध में जो उपाय किए जाने की आवश्यकता है, उन पर निर्णय लेने के लिए मैं सभी के साथ चर्चा करूंगा. सबसे महत्त्वपूर्ण बात यह है कि मैंने निर्यात उद्योग में शामिल लोगों को अनुमति देने का फैसला किया है. इसलिए गुरुवार से निर्यात उन्मुख व्यापार की अनुमति दी जाएगी.’ बता दें कि कर्नाटक में इस समय कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या् दो लाख 93 हजार के आसपास है. यहां रोजना करीब 17-18 हजार नए केस सामने आ रहे हैं.







.jpeg)












