BIG BREAKING : प्रदेश में लॉकडाउन का दायरा और बढ़ा, राज्य सरकार ने लिया बढ़ा फैसला
लखनऊ | यूपी में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम ही नहीं ले रहा है | कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है | जानकारी मिली है कि उत्तर प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन का दायरा बढ़ाया जाएगा | फैसले के अनुसार अब शुक्रवार रात से मंगलवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा | शनिवार, रविवार को पहले ही वीकेंड लॉकडाउन होता था, जो अब सोमवार को भी लागू रहेगा और मंगलवार सुबह तक जारी रहेगा | यानी कि अब यूपी में तीन दिन (शनिवार, रविवार, सोमवार) संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा |







.jpeg)












