राजधानी में फिर टुटा सूने मकान का ताला, नगदी व सोने चांदी के जेवरात पार, मामला दर्ज
रायपुर। सूने मकान का ताला तोड़कर पेटी में रखे नगदी सहित सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने की रिपोर्ट उरला थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार जागृति नगर बीरगांव उरला निवासी रामाधार यादव 40 वर्ष पिता जगदीश यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि प्रार्थी मूलत: शहडोल एमपी का रहने वाला है। हलवाई का काम करके अपना गुजर बसर करता है। वर्तमान में जागृति नगर में किराए के मकान में रह रहा है। शुक्रवार को सुबह 8 बजे घर में ताला लगाकर अपने परिवार के साथ पार्षद के घर खाना बनाने के लिए गया हुआ था, वापस रात्रि 11 बजे आया तो किसी ने मकान का ताला तोड़कर कमरे में प्रवेश कर पेटी का ताला तोड़कर नगदी 30 हजार रूपए व सोने की पत्ती एवं चांदी का पायल चोरी कर लिया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।







.jpeg)












