BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

LOK SABHA Election 2024: थमा प्रचार,13 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग कल...जानें पूरी डिटेल

LOK SABHA Election 2024: थमा प्रचार,13 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग कल...जानें पूरी डिटेल
Share

 LOK SABHA Election 2024: - दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनावी शोर बुधवार की शाम थम गया । इसके बाद कोई सार्वजनिक सभा नहीं होगी और प्रत्याशी और उनके स्टार प्रचारक अगले 48 घंटे तक घर-घर जाकर वोट मांग सकेंगे। दूसरे चरण में 12 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 88 लोकसभा सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा।

यूपी की 8 सीटों पर 91 उम्मीदवार
दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर मतदान होगा, जहां 91 उम्मीदवार हैं। सबसे ज्यादा गौतमबुद्धनगर और मथुरा सीट पर 15-15 उम्मीदवार हैं। बुलंदशहर में सबसे कम केवल छह प्रत्याशी मैदान में हैं। अमरोहा में 12, मेरठ में आठ, बागपत में सात, गाजियाबाद और अलीगढ़ में 14-14 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इस चरण में प्रदेश की गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, अमरोहा, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा सीट के लिए मतदान होगा।

तीसरे चरण में 12 राज्यों की 95 सीटों पर 1,352 प्रत्याशी
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की लड़ाई में कुल 1,352 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। इस चरण में 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में फैलीं लोकसभा की 95 सीटों पर 7 मई को मतदान होगा। गुजरात में लोकसभा की 26 सीटों पर सबसे अधिक 658 उम्मीदवार हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, 95 सीटों के लिए 2,963 नामांकन दाखिल किए गए थे। मप्र की बेतूल सीट से आठ उम्मीदवार भी शामिल हैं, जहां दूसरे चरण में ही मतदान होना था, लेकिन प्रत्याशी के निधन के कारण मतदान टाल दिया गया था।मतपत्रों की जांच में 1,563 नामांकन सही पाए गए थे। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 22 अप्रैल के बाद अब मैदान में सिर्फ 1,352 प्रत्याशी रह गए हैं। गुजरात की सूरत से भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गया है, क्योंकि कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया था और बाकी उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिया था।

एक नजर में दूसरे चरण में किस राज्य की किन-किन सीटों पर होगा मतदान

त्रिपुरा: त्रिपुरा पूर्व

जम्मू-कश्मीर: जम्मू लोकसभा

पश्चिम बंगाल: दार्जिलिंग, रायगंज और बालूरघाट

असम: दर्रांग-उदालगुरी, डिफू, करीमगंज, सिलचर और नौगांव

बिहार: किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका

छत्तीसगढ़: राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर

मध्य प्रदेश: टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा और होशंगाबाद

महाराष्ट्र: बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा, यवतमाल- वाशिम, हिंगोली, नांदेड़ और परभणी

उत्तर प्रदेश: अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा

राजस्थान: टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारा

कर्नाटक: उडुपी-चिकमगलूर, हासन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्ग, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरु केंद्रीय, बेंगलुरु दक्षिण,चिकबल्लापुर और कोलार

केरल: कासरगोड, कन्नूर, वडकरा, वायनाड, कोझिकोड, मलप्पुरम, पोन्नानी, पलक्कड़, अलाथुर, त्रिशूर, चलाकुडी, एर्णाकुलम, इडुक्की, कोट्टायम, अलाप्पुझा, मवेलिक्कारा, पथानमथिट्टा, कोल्लम, अट्टिंगल और तिरुअनंतपुरम

 


Share

Leave a Reply