BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी कल बीजेपी का घोषणा पत्र कर सकते हैं जारी...मेनिफेस्टो में ये होगा खास

Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी कल बीजेपी का घोषणा पत्र कर सकते हैं जारी...मेनिफेस्टो में ये होगा खास
Share

नयी दिल्ली 13 अप्रैल 2024। भाजपा का घोषणा पत्र कल आयेगा। इससे पहले कांग्रेस अपना घोषणा पत्र 5 अप्रैल को जारी कर चुकी है। अब कल प्रधानमंत्री मोदी घोषणा पत्र जारी करेंगे। कल सुबह 11.30 बजे प्रधानमंत्री मोदी भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में ही घोषणा पत्र जारी किया जा सकता है। 19 अप्रैल को पहले चरण के लिए मतदान डाले जाएंगे। बता दें कि साल 2024 के चुनावों को जीतने के लिए भाजपा अपना पूरा दमखम दिखा रही है।

बीजेपी इस बार ‘अबकी बार 400 पार’ के नारे के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है. चुनावी जनसभाओं और रैलियों की बागडोर खुद पीएम मोदी ने संभाल रखी है। इस घोषणापत्र को बीजेपी मुख्यालय विस्तार केंद्र में सुबह 9 बजे जारी किया जाएगा. इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी के भी मौजूद रहने की भी पूरी संभावना है। कहा जा रहा है कि विजन डॉक्‍यूमेंट जारी करते समय पीएम मोदी के साथ पार्टी अध्यक्ष जे पी नडडा, अमित शाह सहित पार्टी के कई बड़े नेता रहेंगे।

कुछ समय पहले ही भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव घोषणापत्र समिति का गठन किया था. इस समिति में कुल 27 लोग शामिल हैं. राजनाथ सिंह बीजेपी मैनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष है. निर्मला सीतारमण समिति की संयोजक और पीयूष गोयल सह-संयोजक हैं. इनके अलावा अन्‍य 24 लोग सदस्य के रूप में शामिल हैं।


Share

Leave a Reply