लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

लोकसभा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कराई 2 गरीब बेटियो की शादी

लोकसभा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कराई 2 गरीब बेटियो की शादी
Share

नई दिल्ली. भोपाल से लोकसभा सांसद प्रज्ञा ठाकुर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों मे रहती हैं, लेकिन इस बार वे एक खास वजह से सुर्खियों में हैं, सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने अपने सरकारी आवास में दो गरीब बेटियों की शादी करके उन्हें उनकी ससुराल रुख्सत किया है, शादी के सभी पारंपरिक रीति-रिवाजों में उन्होंने हिस्सा लिया| लड़कियों की बारात बुधवार की देर शाम सांसद के आवास पर पहुंची थी और वहां सांसद की मौजूदगी में दोनों जोड़े शादी के पवित्र बंधन में बंध गए|


लड़कियों की अभिभावक की भूमिका निभाते हुए प्रज्ञा ठाकुर ने दरवाजे पर बारात का खुद स्वागत किया. रस्मों के दौरान, सांसद को दूसरों के साथ जश्न मनाते हुए देखा गया. उन्होंने शादी में खूब जमकर डांस भी किया. इसके बाद बेटियों की विदाई के समय उनकी आंखें भी नम हो गईं|
नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए, प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि वह उनके लिए खुश हैं और उन्होंने वादा किया कि वह बाद में भी माता-पिता के रूप में अपना कर्तव्य निभाती रहेंगी. उन्होंने कहा, "मेरे दरवाजे इन जोड़ों के लिए हमेशा खुले हैं."

 

जानकारी के मुताबिक, लड़कियों चंचल और संध्या के पिता नर्मदा प्रसाद मिश्रा ने कुछ समय पहले प्रज्ञा ठाकुर से संपर्क किया था और अपनी बेटियों की शादी के लिए मदद की गुहार लगाई थी. मिश्रा ने सांसद से कहा था कि लॉकडाउन में उनका कारोबार चौपट हो गया है और उनके पास शादी का इंतजाम करने का कोई जरिया नहीं है. इसके बाद सांसद ने तुरंत भव्य अंदाज में लड़कियों की शादी करने का फैसला किया| सांसद ने मिश्रा से वादा किया था कि दोनों बेटियों की शादियां उनके बंगले पर होंगी और वह समारोह के दौरान होने वाला सभी खर्चा खुद करेंगी|
 


Share

Leave a Reply