लोकायुक्त की टीम ने सिंचाई विभाग के लेखा अधिकारी के घर मारा छापा, जाने कहा की है ये खबर
रीवा | मध्यप्रदेश लोकायुक्त की टीम ने आज एक और अधिकारी के घर दबिश दी | आय से अधिक संपत्ति मामले में आज लोकायुक्त की टीम ने सिरमौर में पदस्थ सिंचाई विभाग के लेखा अधिकारी आनंद शुक्ला के घर पर छापा मारा है।
जानकारी के अनुसार आज सिंचाई विभाग के लेखा अधिकारी आनंद शुक्ला के यहां छापेमार कार्रवाई चल रही है। 35 सदस्यीय टीम द्वारा चोरहटा थाना क्षेत्र के अमवा गांव में अधिकारी के पैतृक निवास में यह छापेमारी चल रही है। लाखों के दस्तावेज को लोकायुक्त की टीम खंगाल रही है। छापामार कार्रवाई पूरी होने के बाद जब्त किए गए राशि का खुलासा लोकायुक्त की टीम द्वारा किया जायेगा |







.jpeg)












