लुटेरी दुल्हन: शादी के दो दिन बाद ससुराल से जेवरात व नकदी समेटकर भागी दुल्हन
छतरपुर। ग्राम हलावनी में एक युवक से विवाह रचने वाली दुल्हन ससुराल में दो दिन रही और मौका पाकर सारे जेवर व नकदी समेटकर भाग गई। गांव के प्यारेलाल अहिरवार ने बताया कि उसने आठ फरवरी को बेटे चिंतामन का विवाह रामटौरिया के अबार माता मंदिर में अंंजली पुत्री रामसागर साकेत के साथ किया था।
विवाह के दो दिनों तक उनकी बहू घर में रही, इसके बाद वह सोने-चांदी के जेवर, कुछ नकदी और तीन मोबाइल लेकर भाग गई है। विवाह कराने में रामरतन अहिरवार निवासी ग्राम भैंसा, नंदलाल अहिरवार ग्राम बंध और लखनलाल अहिरवार निवासी ग्राम बंध का सहयोग रहा था।
पढ़ें : बड़ी खबर रायपुर: पति का दूसरी महिला से था अवैध संबंध, पत्नी ने पता लगने पर किया खुद को आग के हवाले
पीड़ित परिवार ने दो दिनों तक दुल्हन को उसके संभावित ठिकानों व रिश्तेदारों के यहां तलाशा जब कोई पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।







.jpeg)












