BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

प्यार, धूमधाम से की शादी अब तलाक…हमारे लिए ये मुश्किल फैसला,हार्दिक पंड्या-नताशा का खत्म हुआ 4 साल का रिश्ता, लेकिन बेटे का क्या?

प्यार, धूमधाम से की शादी अब तलाक…हमारे लिए ये मुश्किल फैसला,हार्दिक पंड्या-नताशा का खत्म हुआ 4 साल का रिश्ता, लेकिन बेटे का क्या?
Share

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक तलाक ले रहे हैं. क्रिकेटर ने खुद इस खबर को कन्फर्म किया है. हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए नताशा और अपने सेपरेशन का ऐलान किया है।

गौरतलब है कि काफी दिनों से दोनों के अलग होने की खबरें आ रही थीं. हालांकि दोनों में से किसी ने इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की थी. वहीं अब जब हार्दिक ने तलाक की अफवाह को कंफर्म कर दिया है, तो उनके फैन्स भी परेशान हो गए हैं. पोस्ट में हार्दिक ने बताया है कि ये फैसला उनके लिए कितना मुश्किल था.हार्दिक ने अपने इस पोस्ट में लिखा है, ‘चार साल एक साथ रहने के बाद मैंने और नताशा ने अलग होने का फैसला ले लिया है. हमने एक साथ रहने की बहुत कोशिश की और अपना सब कुछ दिया, लेकिन हमें यह लगता है कि हमारा अलग होना ही सही फैसला है. यह काफी मुश्किल फैसला था. हमने एक साथ अच्छा समय बिताया है. हम एक दूसरे की इज्जत करते हैं और एक परिवार के तौर पर साथ रहे हैं. हमारी जिंदगी में अगस्त्या है जो कि हमारी जिंदगी का सेंटर रहेगा. हम उसकी ख़ुशी के लिए जो कर सकते हैं वह करेंगें. हम इस समय में आपका साथ चाहते हैं और यह चाहते हैं कि इस मुश्किल और संवेदनशील समय में हमारी प्राइवेसी का सम्मान करे’.

आपको बता दें कि नताशा स्टेनकोविक भारत छोड़कर जा चुकी हैं और बेटे अगस्त्या भी उनके साथ हैं. वह बेटे के साथ अपने घर सर्बिया में हैं. वहीं हाल ही में हार्दिक पांड्या को अनंत अंबानी और राधिका की शादी में देखा गया था. जानकारी के लिए बता दें कि हार्दिक ने नताशा को 2020 में प्रपोज किया था. इसी साल जुलाई में वह पेरेंट्स बने थे. दोनों ने बड़े धूमधाम से हिंदू और इसाई धर्म से शादी की थी.


Share

Leave a Reply