नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

LOVE सेल्फी जोन बन रहा लोगों के आकर्षण का केन्द्र, जाने कहाँ है LOVE सेल्फी जोन...

LOVE सेल्फी जोन बन रहा लोगों के आकर्षण का केन्द्र, जाने कहाँ है LOVE सेल्फी जोन...
Share

नगर पालिक निगम कोरबा के आयुक्त राहुल देव के निर्देश पर सी.एस.ई.बी. चौक से आगे अप्पू गार्डन के सामने मुख्य मार्ग पर निगम द्वारा लव कोरबा सेल्फी जोन का निर्माण कराया गया है। यह सेल्फी जोन लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। औद्योगिक नगरी कोरबा की पहचान बने औद्योगिक क्षेत्र की थीम पर बनाए गए लव कोरबा सेल्फी जोन से एक ओर जहां उक्त स्थान को नया लुक मिला है, वहीं दूसरी ओर अपने कोरबा शहर से प्रेम करने का संदेश छिपा है। उक्त सेल्फी जोन में लव कोरबा के साथ अपनी सेल्फी लेने प्रतिदिन काफी संख्या में लोग आते हैं, सेल्फी लेते हैं तथा निगम के इस रचनात्मक कार्य की सराहना करते हैं। आयुक्त राहुल देव, निगम के सभापति धुरपाल सिंह कंवर के साथ सेल्फी जोन पहुंचे तथा सेल्फी ली । इस दौरान उन्होने उक्त सेल्फी जोन को और अधिक बेहतर बनाने के संबंध में अधिकारियों का मार्गदर्शन किया। 

 

Share

Leave a Reply