प्रेमी ने यूट्यूब देखकर की अपनी प्रेमिका की डिलीवरी, फिर हुआ कुछ ऐसा की आप भी जान कर हो जायेंगे हैरान
तमिलनाडु| तमिलनाडु के तिरुवल्लुर जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जहां एक व्यक्ति यूट्यूब देखकर अपनी गर्लफ्रेंड की डिलीवरी खुद करने लगा| इसका परिणाम इतना भयानक हुआ कि युवती जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है, जबकि बच्चे की मौत हो गई है|
जानिए पूरी खबर-
आपको बता दे की यह मामला तमिलनाडु के तिरुवल्लुर जिले का है| यहां पाथिरवेदु पुलिस ने गुरुवार को एक 27 वर्षीय व्यक्ति को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया| यह पाया गया कि उसने अपनी 19 वर्षीय प्रेमिका के गर्भ से भ्रूण को निकालने के लिए बॉटकेड सर्जरी की है|
पुलिस के बताये अनुसार-
पुलिस ने मीडिया को बताया कि 27 वर्षीय शख्स कमारपालयम का रहने वाला है और एलपीजी सिलेंडर के डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता है| वे दोनों कथित तौर पर दो साल से एक-दूसरे के प्यार में थे, युवती एक कॉलेज में दूसरे साल की बी कॉम की छात्रा थी| लड़की आठ महीने की प्रेग्नेंट थी लेकिन दोनों की शादी इसलिए नहीं हो रही थी कि लड़के के परिवार ने इसका विरोध किया था| इसके बाद दोनों ने फैसला किया था किसी के बताए बगैर डिलीवरी करेंगे| दोनों एक फार्म में पहुंचे और वहीं यह घटना हुई| बुरी तरह खून निकलने के बाद जब लड़का पास के अस्पताल में उसे लेकर गया तो डॉक्टर्स दंग रह गए| लड़की को तत्काल ऑपरेशन थियेटर में भर्ती कराया गया लड़की ने वहीं एक मृत बच्चे को जन्म दिया| युवक को अस्पताल परिसर के अंदर ही पुलिस को सौंप दिया गया| युवती की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. लड़के पर एक मामला भी दर्ज किया गया है|







.jpeg)












