नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

ICU में भर्ती प्रेमिका से प्रेमी की करा दी गई जबरन शादी, मौका देख फरार हुआ प्रेमी, जाने क्या है पूरी ख़बर

 ICU में भर्ती प्रेमिका से प्रेमी की करा दी गई जबरन शादी, मौका देख फरार हुआ प्रेमी, जाने क्या है पूरी ख़बर
Share

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे से एक मामला सामने आया है। जहां अस्पताल के ICU में भर्ती एक युवती की शादी उसके प्रेमी से जबरन कराई गई। सामने आई जानकारी के मुताबिक युवक सूरज नलावादे शादी के लिए तैयार नहीं था, बावजूद उसके लड़की की तरफ के लोगों के दबाव में उसे शादी करना पड़ी है। घटना पुणे के चकन में स्थित एक हॉस्पिटल में घटी। बताया जा रहा है कि लड़की ने प्रेमी की वजह से आत्महत्या की कोशिश की थी। इसके बाद उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस के मुताबिक युवती को भर्ती किया गया था। यहां उसके प्रेमी को लाया गया इसके बाद उसकी शादी युवती से कराई गई। हालांकि शादी के तत्काल बाद मौका पाकर युवक अस्पताल से भाग गया।

पुलिस में शिकायत दर्ज-
प्रेमी सूरज द्वारा शादी करने के बाद भागने की घटना होने पर युवती द्वारा पुलिस में युवक के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई गई। 

शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध-
प्रेमिका की ओर से सूरज के खिलाफ की गई शिकायत में कहा गया है कि उसने शादी के नाम पर उसे झांसा दिया। आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध भी बनाए। इसके बाद जब पीड़िता ने आरोपी से शादी करने का कहा तो उसने यह कहते हुए इंकार कर दिया कि वह नीची जाति की है। पुलिस के अनुसार युवती ने 27 नवंबर को जहर खा लिया था। इसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था जहां उसे ICU में भर्ती किया गया है।

Share

Leave a Reply