BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

LPG Cylinder Price: आज से सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर...जानिए नए रेट्स

LPG Cylinder Price: आज से सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर...जानिए नए रेट्स
Share

 महंगाई की मार झेल रही जनता को सितंबर महीने के पहले दिन ही बड़ी राहत मिली है। गुरुवार (1 सितंबर) को गैस सिलेंडर (LPG cylinders) के दामों में कमी देखने को मिली है। एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 100 रुपए की भारी कटौती हुई है।

हालांकि दामों में यह कमी सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर पर हुई है, जबकि 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर पुराने दामों पर ही मिल रहा है।एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर (19 किलो) के दाम दिल्ली में 91.50 रुपए और कोलकाता में 100 रुपए तक कम हुए हैं। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 92.50 रुपएऔर चेन्नई में 96 रुपए तक सस्ता हो गया है

घरेलू सिलेंडर की कीमत में बदलाव नहीं

14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर अभी 6 जुलाई के रेट पर ही मिलता रहेगा। आखिरी बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव 6 जुलाई को किया गया था। जुलाई में देश भर में इसमें 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। देश के अधिकांश शहरों में अब सरकार की तरफ से गैस सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं दी जा रही है। लिहाजा अब लोगों को बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर ही खरीदना पड़ रहा है। सरकार सिर्फ उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन पाने वाले लाभार्थियों को ही एलपीजी सब्सिडी दे रही है। एलपीजी घरेलू गैस के दाम इस साल चार बार बढ़ाए जा चुके हैं। जुलाई से पहले 7 मई को प्रति सिलेंडर 50 रुपए की वृद्धि की गई थी।

कमर्शियल सिलेंडर के रेट में लगातार कमी

यह लगातार पांचवीं बार है जब कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कमी की गई है। कमर्शियल सिलेंडर आमतौर पर रेस्तरां, होटलों में इस्तेमाल किया जाता है।


Share

Leave a Reply