BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

एलपीजी सिलेंडर अब केवल 633.50 रुपये में आएगा आपके घर!

एलपीजी सिलेंडर अब केवल 633.50 रुपये में आएगा आपके घर!
Share

नई दिल्ली , घरेलू एलपीजी सिलेंडर अब केवल 633.50 रुपये में मिल रहा है। चौंक गए न? जी हां! घरेलू गैस सिलेंडर के रेट में अभी कोई बदलाव नहीं हुआ है, 4 अक्टूबर के बाद न तो एलपीजी सिलेंडर सस्ता हुआ है और न ही महंगा, फिर भी आपको 633.50 रुपये का ही मिलेगा। दरअसल हम बात कर रहे हैं उस सिलेंडर की, जिसमें गैस दिखती भी है और 14.2 किलो गैस वाले भारी भरकम सिलेंडर से हल्का भी है। वैसे तो 14.2 किलो गैस वाला सिलेंडर दिल्ली में अभी 899.50 रुपये में मिल रहा है, लेकिन कंपोजिट सिलेंडर मात्र 633.50 रुपये में भरवा सकते हैं। वहीं 5 किलो गैस वाला एलपीजी कंपोजिट सिलेंडर केवल 502 रुपये में रिफिल होगा।
एक बात ध्यान देने वाली यह है कि एलपीजी के दाम कम नहीं हुए हैं, बल्कि कंपोजिट सिलेंडर में वर्तमान सिलेंडर के मुकाबले 4 किलो गैस कम आएगी। पहले चरण में यह कंपोजिट सिलेंडर दिल्ली, बनारस, प्रयागराज, फरीदाबाद, गुरुग्राम, जयपुर, हैदराबाद, जालंधर, जमशेदपुर, पटना, मैसूर, लुधियाना, रायपुर, रांची, अहमदाबाद समेत 28 शहरों में उपलब्ध है।
कंपोजिट सिलेंडर की क्या है खासियत

करीब 6 दशक की यात्रा के बाद घरेलू सिलेंडर में गैस कंपनियों ने बदलाव किया। बाजार में आ चुका कंपोजिट सिलेंडर लोहे के सिलेंडर के मुकाबले 7 किलो हल्का है। इसमें थ्री-लेयर हैं। बता दें अभी इस्तेमाल होने वाला खाली सिलेंडर 17 किलो का होता है और गैस भरने पर यह 31 किलो से थोड़ा अधिक पड़ता है। अब 10 किलो के कंपोजिट सिलेंडर में 10 किलो ही गैस होगी।

 


Share

Leave a Reply